{"_id":"69b30ea267083458840ab824","slug":"blue-star-club-won-the-title-in-the-hockey-competition-amethi-news-c-96-1-ame1012-160781-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हॉकी स्पर्धा में ब्लू स्टार क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हॉकी स्पर्धा में ब्लू स्टार क्लब ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
.भारोत्तोलन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दमखम दिखाता खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। हॉकी बालक वर्ग और भारोत्तोलन जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
हॉकी बालक वर्ग के मुकाबलों में ब्लू स्टार क्लब अमेठी ने आर्मी स्कूल अमेठी को दो-एक के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में राजकीय हाईस्कूल अमेठी ने राजकीय पब्लिक स्कूल को दो-एक के अंतर से पराजित किया। ब्लू स्टार क्लब ने मॉर्डन पब्लिक स्कूल को तीन-एक के अंतर से हराया।
सेमीफाइनल में राजकीय हाईस्कूल ने सरस्वती ज्ञान मंदिर को चार-एक के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में ब्लू स्टार क्लब ने राजकीय हाईस्कूल को तीन-दो के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजवर्धन, अनामिका, शौर्यवर्धन, आंचल, रोहित, अंशिका, शिवा, तनु, राजन, बबिता, आयुष, खुशी, दीपांकर, अंश मालिक, सपना, ममता, शुभम, ममता, यश, रुचि सिंह खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos