{"_id":"69b30e3885c27569ef0eaf37","slug":"the-examination-will-be-conducted-under-the-surveillance-of-drone-cameras-amethi-news-c-96-1-ame1002-160778-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले के 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी, जिसमें 3,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी।
पुलिस कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहीं से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कुल 370 पुलिसकर्मी ड्यूटी संभालेंगे। रेलवे व बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
सर्विलांस टीम भी सक्रिय रहेगी। दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। शहर के कुछ स्थानों पर रैन बसेरे तैयार किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को रुकने की सुविधा मिलेगी। दूर स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था भी की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने कुछ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
Trending Videos