फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of youth who jumped into Sai River found

Amethi News: सई में कूदे युवक का मिला शव

Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who jumped into Sai River found
 संग्रामपुर के पूरे शिवपाल डेहरा गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
संग्रामपुर। पूरे शिवपाल डेहरा गांव निवासी रवि मौर्य (25) का शव सई नदी में छलांग लगाने के तीसरे दिन रविवार सुबह बरामद हो गया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर उपाध्यायपुर के पास नदी में बांस में फंसा शव मिला।
विज्ञापन



शव मिलने से परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सुबह करीब सात बजे नदी किनारे गए ग्रामीणों ने बांस में फंसा शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव काफी फूल जाने के कारण परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान रवि मौर्य के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रवि शुक्रवार को प्रतापगढ़ के घुईसरनाथ धाम स्थित पुल से सई नदी में कूद गया था। घटना से पहले उसने अपने भाई अभिषेक और एक मित्र को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था। पुलिस को नदी किनारे उसकी बाइक, मोबाइल और चाबी मिली थी। शुक्रवार और शनिवार को एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन घटनास्थल से करीब दो किमी दूर नदी में शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। मां उर्मिला बेटे के शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। पिता विजय मौर्य भी गमगीन रहे। भाई अभिषेक और बहनें सुमन, पूजा व मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में रवि का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed