फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tractor driver beaten to death over old enmity

Amethi News: पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक की पीटकर हत्या

Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver beaten to death over old enmity
भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मजरा अमेयमाफी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर शनिवार रात पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन और खाने-पीने को लेकर हुए विवाद में लखीमपुर खीरी के शारदानगर के हजारीया गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामसागर चौहान (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रामसागर चौहान ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे उसकी नन्हे कोरी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नन्हे कोरी ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रामसागर को सहकर्मी सीएचसी भेंटुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज मिश्र और प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता केशवराम की तहरीर पर आरोपी नन्हे कोरी निवासी विक्रमपुर मजरा अमेयमाफी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed