फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies due to electrocution

Amethi News: करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
जामों। कटारी निकासी गांव के पूरे दृगपाल सिंह पुरवा में रविवार सुबह कूलर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से रविनंदन सिंह (35) की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार रविनंदन सिंह घर के कमरे में रखा कूलर चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे। प्लग में लगा बिजली का तार खुला था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार के संपर्क में आते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


मृतक के भाई सत्यजीत सिंह ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रविनंदन की मौत से पत्नी अंजली सिंह, पिता अंगद सिंह समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed