फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   B.Sc. student dies after being bitten by a snake while studying

Amethi News: पढ़ते समय बीएससी छात्रा को सांप ने काटा, मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. student dies after being bitten by a snake while studying
. पीपरपुर के घटकौर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
मुंशीगंज/भादर। पीपरपुर के घटकौर गांव में शनिवार रात घर में पढ़ाई कर रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा विजय लक्ष्मी (19) की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


पिता राधेश्याम कोरी ने बताया कि उनकी बेटी विजय लक्ष्मी रात करीब साढ़े 10 बजे तख्त पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। नीचे उतरते ही वहां मौजूद सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे पहले सुल्तानपुर के लोहरामऊ ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास होकर बेटी से लिपट गईं और बार-बार उसके अफसर बनने के सपने का जिक्र करती रहीं। पिता राधेश्याम की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बड़ा भाई रवि बहन की अर्थी के पास खामोश खड़ा रहा, जबकि छोटा भाई विवेक उसे उठाने की जिद करता रहा। परिजनों का विलाप सुनकर ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।



सांप के काटने पर क्या करें
झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
प्रभावित अंग को स्थिर रखें और मरीज को कम से कम हिलाएं।
घाव पर चीरा न लगाएं और जहर चूसने का प्रयास न करें।
समय पर एंटीस्नेक वेनम मिलने से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।




अमेठी में सांप के काटने से मौत के प्रमुख मामले
20 जून 2026 : शाहगढ़ के पूरेधूत मजरा छीछा की प्रियांशी (15)
17 सितंबर 2025 : पीपरपुर के इस्माइलपुर बड़ा के कार्तिक कोरी (12)
17 सितंबर 2025 : संग्रामपुर के पूरे नरायनदास मजरा सहजीपुर के राजकुमार सरोज (40)
25 अगस्त 2025 : जायस के मीरमऊ की शकीला (38) और सायमा (15)
28 मई 2025 : शिवरतनगंज के खेखरुवा की नाजरीन (17)
12 मई 2025 : इन्हौना के डांगी बरौलिया की शाहीन बानो (16)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed