सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus trips will be increased on Holi.

Amethi News: होली पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will be increased on Holi.
विज्ञापन
अमेठी। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीमित चालक और परिचालकों के बीच सेवाएं सुचारु रखने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। विभागीय निर्देश मिलते ही डिपो स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Trending Videos



दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली मार्ग पर बसोंं के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। पर्व अवधि में इन मार्गों पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। लंबी दूरी की बसों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से समय सारिणी में संशोधन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। योजना 28 फरवरी से नौ मार्च तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस का संचालन करने वाले चालक और परिचालक को लगातार 10 दिन ड्यूटी पूरी करने पर 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नौ दिन में 2700 किलोमीटर बस का संचालन करने पर 3600 रुपये प्रदान किए जाएंगे। संविदा कर्मियों के साथ नियमित तकनीकी कर्मचारी भी इस योजना में शामिल रहेंगे।


भुगतान कार्य निष्पादन के आधार पर होगा। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह जनपद लौटते हैं। अतिरिक्त फेरे चलने से प्रतीक्षा समय घटाने का प्रयास रहेगा। सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। ड्यूटी रोस्टर में संशोधन कर बस संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि पर्व अवधि में निर्बाध सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालन व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed