सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cables burnt due to fire in the storage of 132 KV power house

Amethi News: 132 केवी पावर हाउस के भंडार में लगी आग से केबल जला

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cables burnt due to fire in the storage of 132 KV power house
. गौरीगंज के सराय भागमानी गांव में बने 132 केवी पावर हाउस के वितरण भंडार में लगी आग। स्रोत: स्थ
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज के सराय भागमानी गांव में बने 132 केवी पावर हाउस के वितरण भंडार में रविवार दोपहर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर केबल तारों के कई ड्रम जल गए। प्रारंभिक अनुमान में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।
Trending Videos



पावर हाउस परिसर में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला के साथ विद्युत खंभे और केबल तारों का भंडारण स्थल भी बना है। खुले स्थान पर रखे ड्रमों में लिपटे केबल तारों में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने कई बंडल अपनी चपेट में ले लिए। आग की चिंगारी पास के खेतों तक पहुंचने लगी, जिससे खतरा बढ़ गया। किसानों ने तत्काल प्रयास कर आग को फसल तक फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जेई पवन यादव ने बताया कि कई बंडल केबल तार जल गए हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed