{"_id":"69dfe4112daf42611e0eac7f","slug":"cbse-meritorious-students-shine-in-class-10th-amethi-news-c-96-1-ame1002-163489-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं में मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं में मेधावियों ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोरामा में परीक्षा में पास होने के बाद खुशी मनाते बच्चे। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बुधवार दोपहर बाद घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मेधावियों ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया और परिणाम जारी होते ही स्कूलों में जश्न मनाया गया।
इंडोरामा पब्लिक स्कूल के 85 विद्यार्थी सफल रहे, जहां अहान सिन्हा को 99.60 और अवनी कंशल को 99.00 अंक मिले। सैनिक स्कूल कौहार के समीर कुमार ने 98.80, डीएवी एचएएल कोरवा के अभिषेक सिंह ने 98.60, केपीएस स्कूल अमेठी के अभिनव मिश्र ने 97.80 और केपीएस स्कूल के शाश्वत गौतम ने 97.60 अंक हासिल किए। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के श्रेयांश सिंह ने 97.40, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की आराध्या मिश्रा ने 97.20, केपीएस स्कूल के प्रियांशु सिंह और सैनिक स्कूल कौहार के शौर्य ने 97.20-97.20 अंक प्राप्त किए।
एसजेएस पब्लिक स्कूल के अक्षत सिंह और डीएवी एचएएल कोरवा के अथर्व सेन को 97.00 प्रतिशत अंक मिले। सैनिक स्कूल कौहार के अस्मित कुमार, एसजेएस पब्लिक स्कूल की तनिष्का और डीएवी एचएएल कोरवा की रिशिता मिश्र ने 96.80-96.80 अंक प्राप्त किए। सैनिक स्कूल कौहार के 85 छात्र और केंद्रीय विद्यालय ताला के 40 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित हुए। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चे सफल रहे।
संस्कार ग्लोबल स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल, एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, शिवा पब्लिक स्कूल, द बनयान ट्री स्कूल, यशोदा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेपियन स्कूल अमेठी, केपीएस स्कूल मिसरौली, सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती, भारद्वाज अकादमी, मॉर्निंग रेज पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, एसपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसआरएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज अमेठी, सेमफोर्ड मुसाफिरखाना, सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में भी अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की।
परिणाम के बाद हर स्कूल में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। कहीं मेधावी गले मिलकर खुशी बांट रहे थे तो कहीं अभिभावक बच्चों को मिठाई खिलाते दिखे। इस खुशी में शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यालयों के मेधावी और उनके परिजन भी शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X