फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CC roads will be constructed in five wards.

Amethi News: पांच वार्डों में बनेंगी सीसी सड़कें

Fri, 10 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CC roads will be constructed in five wards.
अमेठी सिटी। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के पांच वार्डों में वर्षों से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या झेल रहे करीब 20 हजार लोगों को जल्द राहत मिलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्यायनगर विकास योजना के तहत 1.04 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण को मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात में कीचड़ और जलभराव की समस्या कम होगी, वहीं लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन



योजना के तहत वार्ड संख्या तीन में पवन के घर से भारत यादव के घर होते हुए रामराम के मकान तक, वार्ड संख्या आठ में स्वामीनाथ सरोज के घर से मछली मंडी तक, वार्ड संख्या 10 में मुसाफिरखाना मुख्य मार्ग से जियालाल के घर तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। वार्ड संख्या पांच में महावत के घर के सामने से कृष्ण के घर होते हुए लड्डू के घर तक तथा वार्ड संख्या 15 में अमेठी मुख्य मार्ग से डॉ. केबी सिंह के घर होते हुए नागेश्वर तिवारी के घर तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। चयनित मार्गों पर नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन



वार्ड-3 के रामकिशोर यादव ने कहा कि बरसात में सड़क पर कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। वार्ड-8 की सरोज देवी ने बताया कि नाली बनने से जलभराव की समस्या दूर होगी। वार्ड-10 के राजेश कुमार ने कहा कि खराब सड़क के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित होता है। वार्ड-15 की सीमा तिवारी ने कहा कि सीसी सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित वार्डों में आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed