फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nandini topped in the essay competition, while Priya stood first in general knowledge.

Amethi News: निबंध में नंदनी, सामान्य ज्ञान में प्रिया अव्वल

Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nandini topped in the essay competition, while Priya stood first in general knowledge.
 राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: विद्वालय
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग और राजकीय स्कूल मंगरा में विद्यार्थियों के बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रा बुजुर्ग में सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जबकि मंगरा में संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन



राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 10 की प्रिया प्रथम, नाजमीन द्वितीय तथा कक्षा नौ की सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में नंदनी ने पहला, खुशी ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, सत्यम द्वितीय तथा जाहिद तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, अलशिफा द्वितीय और नाजमीन तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य राजेंद्र जायसवाल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक धनंजय यादव, दिनेश कुमार यादव और प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



राजकीय स्कूल मंगरा में संगोष्ठी में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य इमरान यादव ने कहा कि विद्यालय स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने पर सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed