{"_id":"6a0e12c07f1c3b3a160a1d1a","slug":"charges-framed-against-six-accused-including-bjp-mlc-amethi-news-c-96-1-ame1002-166310-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा एमएलसी समेत छह आरोपियों पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा एमएलसी समेत छह आरोपियों पर आरोप तय
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समाजवादी पार्टी सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में बुधवार को अदालत में आरोप तय करने की कार्रवाई पूरी हुई। भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल और भाजपा नेत्री रश्मि सिंह समेत छह आरोपी अदालत में पेश हुए। सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार करते हुए विचारण की मांग की।
स्पेशल मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में 10 जून को वादी मुकदमा को गवाही के लिए तलब किया है। आरोप तय होने के बाद अब मामला साक्ष्य के चरण में पहुंच गया है। अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पुतला जला चुके थे। जांच के बाद पुलिस ने भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, भाजपा नेत्री रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह और सदाशिव पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था।
विज्ञापन
Trending Videos