सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scorching sun, long lines, empty cylinders... people struggled all day for gas.

Amethi News: तपती धूप, लंबी लाइन और खाली सिलिंडर... गैस के लिए दिनभर जूझते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun, long lines, empty cylinders... people struggled all day for gas.
मुंशीगंज ​स्थित गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए इंतजार करते उपभोक्ता। 
विज्ञापन
मुंशीगंज। मुंशीगंज के एक बाग में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अजीब सा नजारा दिखा। चिलचिलाती धूप के बीच कोई खाली सिलिंडर कंधे पर उठाए खड़ा था तो कोई पर्ची हाथ में लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।

पेड़ की छांव में बैठे रहे तो कुछ बार-बार गाड़ी की तरफ बढ़कर पूछते दिखे कि अब नंबर कब आएगा। तेज धूप और उमस के बीच गैस पाने की जद्दोजहद लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ जलालपुर निवासी शंकर ने बताया कि दो महीने से गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। पहली बार बुकिंग कराने पर एजेंसी से वापस कर दिया गया। दूसरी बार बुकिंग के बाद अब जाकर उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अजय बहादुर ने बताया कि 12 और 17 मई को दोबारा बुकिंग करानी पड़ी। कई बार एजेंसी और वितरण स्थल का चक्कर लगाने के बाद अब सिलिंडर मिल रहा है। धूप में घंटों लाइन में खड़े रहना मजबूरी बन गया है।
विशेश्वरगंज शनिचरा गांव निवासी फूलचंद वर्मा खाली सिलिंडर के साथ लाइन में खड़े मिले। उन्होंने बताया कि पहली बुकिंग पर सात दिन तक इंतजार किया, लेकिन गैस नहीं मिली। दूसरी बार फोन से बुकिंग कराई है। अब उम्मीद है कि सिलिंडर मिल जाएगा।
महमूदपुर निवासी रामराज ने कहा कि पहले नजदीक से गैस मिल जाती थी, लेकिन अब कई किलोमीटर दूर आना पड़ रहा है। गर्मी में सिलिंडर ढोना और लाइन में लगना बहुत मुश्किल हो गया है। वितरण स्थल पर महिलाएं, बुजुर्ग और बाइक सवार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
नियमित हो रहा वितरण
सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि प्रकाश गैस एजेंसी से ट्रांसफर उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। व्यवस्था में सुधार किया गया है और समय से गैस उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed