सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People paid the price for benefiting industrialists: Rahul

Amethi News: अस्पताल और कॉलेज को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
People paid the price for benefiting industrialists: Rahul
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल और इंदिरा गांधी स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग को बुधवार को आधुनिक सुविधाओं की नई सौगात मिली। राहुल गांधी ने करीब 64 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, शिक्षकों और अस्पताल कर्मियों में खास उत्साह दिखा।

संजय गांधी अस्पताल में स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 24 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है। आधुनिक तकनीक से लैस यह मशीन कम समय में सटीक जांच रिपोर्ट देने में सक्षम होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब अधिक मरीजों की जांच हो सकेगी और लंबी प्रतीक्षा की समस्या भी घटेगी। छोटी जांचों के लिए मरीजों को लखनऊ या रायबरेली नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करीब 40 लाख रुपये से तैयार आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी राहुल गांधी ने किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए नर्सिंग पेशे को सेवा और समर्पण का क्षेत्र बताया। छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं। नया ऑडिटोरियम शैक्षणिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर सांसद किशोरी लाल शर्मा, संस्थान प्रशासक मनोज मुट्टू, सीओओ अवधेश शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. रमेश एस और डॉ. गोमती एम. समेत कई लोग मौजूद रहे।
मेधावी साक्षी को मिला सम्मान
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी शुक्ला को राहुल गांधी ने स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर छात्राओं और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
छात्राओं में सेल्फी का दिखा उत्साह

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्राओं ने राहुल गांधी के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। कई छात्राएं उनके साथ सेल्फी लेने को उत्साहित दिखीं।
लंच के बाद लखनऊ रवाना हुए राहुल
कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अस्पताल परिसर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने लंच किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद किशोरी लाल शर्मा और मनोज मुट्टू से चर्चा के बाद वह शाम करीब चार बजे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed