सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Consumers troubled by electric shocks.

Amethi News: बिजली के झटकों से उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Consumers troubled by electric shocks.
मुसाफिरखाना में करपिया पावर हाउस के कोटिया फीडर के ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत: स्थानीय नागर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में शुक्रवार शाम से विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। उमस और गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में चार से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करपिया पावर हाउस के कोटिया फीडर का ट्रांसफार्मर ओवरलोड और शॉर्ट सर्किट के चलते रात 9:15 बजे जल गया, जिससे क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही।



गौरीगंज में रात 8:45 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई जो रात 9:48 बजे बहाल हो सकी। करपिया पावर हाउस की आपूर्ति शुक्रवार रात 9:15 बजे बंद हुई और शनिवार सुबह 10 बजे बहाल हुई। रसूलाबाद फीडर में खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित रही। मुसाफिरखाना पावर हाउस की बिजली शाम 8:15 बजे चली गई जो रात 11 बजे आई
विज्ञापन
विज्ञापन



टाउन फीडर की आपूर्ति रात 12 बजे के बाद सामान्य हो सकी। शुकुलपुर पावर हाउस की बिजली शाम 7:50 बजे ठप हुई और रात 11 बजे बहाल हुई। शनिवार सुबह 5:20 बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई, जो 6:30 बजे आई। मऊ उपकेंद्र की आपूर्ति रात 11:30 से 1:30 बजे तक बाधित रही। जामों क्षेत्र में रात 9:27 बजे बिजली गुल हुई और आधी रात के बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन



सेमरौता के इन्हौंना फीडर से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। जायस, देहात और तिलोई फीडर के उपभोक्ताओं को भी रात में तीन से चार घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है, अधिशाषी अभियंता गुरुचरन लाल ने बताया कि तकनीकी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed