सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cousin-in-law raped her, police filed molestation report

Amethi News: ममेरे ससुर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cousin-in-law raped her, police filed molestation report
विज्ञापन
बाजारशुकुल। क्षेत्र के एक गांव में ममेरे ससुर पर बहू के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि बुधवार दोपहर वह घर से शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान स्थान पर उनके ममेरे ससुर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात के बाद वह पति, देवर और देवरानी के साथ थाने पहुंची। दुष्कर्म की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण की बात कहते हुए छेड़छाड़ की तहरीर लिखवा ली। पीड़िता की देवरानी ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed