{"_id":"69a33377bff4ee363802a881","slug":"ct-scan-machine-is-out-of-order-in-the-district-hospital-for-two-days-amethi-news-c-96-1-ame1008-159972-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज सीएचसी स्थित सीटी स्कैन सेंटर के बाहर बैठे मरीज। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में शुक्रवार दोपहर से सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। शनिवार को दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी केंद्रों पर 2500 से 5000 रुपये तक खर्च कर जांच करानी पड़ रही है।
शनिवार को सीटी स्कैन केंद्र के बाहर मिले रायबरेली के राहाटीकर से आए नीरज ने बताया कि सिरदर्द की समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक को दिखाया तो सीटी स्कैन कराने के लिए कहा। केंद्र पर सुबह जांच कराने पहुंचे तो मशीन खराब होने की जानकारी मिली। कहा गया कि सोमवार के बाद आना।
प्रतापगढ़ के अठेहा निवासी वृद्ध शिव दयाल ने बताया कि सुबह आठ बजे वह अस्पताल में पहुंच गए थे। चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी है। एक बज गए हैं, जांच नहीं हो पाई है। वहीं ब्लॉक बहादुरपुर से आए चंद्रकेश ने बताया कि फुरसतगंज सीएचसी में चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक ने सीटी स्कैन जांच कराने को कहा है, लेकिन आज जांच हो पाना मुश्किल है।
निशुल्क होती है जांच
संयुक्त जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में जिला अस्पताल के साथ ही अलग-अलग सरकारी अस्पतालों व अन्य जनपदों से मरीज जांच के लिए आते हैं। इसके चलते यहां पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक भीड़ लगी रहती है। प्रतिदिन औसतन 70 मरीजों की जांच होती है।
मोटर आने के बाद ही होगी मशीन दुरुस्त
सीटी स्कैन केंद्र प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते जांच बंद की गई है। टेक्नीशियन को बुलाया गया, लेकिन मशीन दुरुस्त नहीं हो पाई। बताया कि इसमें नई मोटर लगेगी, इसके बाद ही समस्या दूर होगी। सोमवार तक मशीन ठीक होने की उम्मीद है।
Trending Videos