सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Daughter-in-law has said... come home only when you get the cylinder.

Amethi News: बहू ने कहा है...सिलिंडर मिले तभी घर आना

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law has said... come home only when you get the cylinder.
केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।  - फोटो : केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।
विज्ञापन
अमेठी। रसोई गैस की किल्लत से शहर के उपभोक्ता परेशान हैं। दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस एजेंसी के केवलापुर गोदाम पर हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग देर शाम से ही अगले दिन के लिए लाइन लगाना शुरू कर दे रहे हैं। सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी रात एजेंसी के बाहर बितानी पड़ रही है, इसके बाद भी सुबह राहत नहीं मिल रही।
Trending Videos

एजेंसी के बाहर मिले शिव कुमार ने कहा कि घर पर बहू ने साफ कह दिया है कि सिलिंडर मिले तभी घर आना। इसलिए मंगलवार रात में ही आकर एजेंसी के बाहर लेट गए। तीन दिन पहले भी आए थे, लेकिन तब सिलिंडर नहीं मिला था। इस बार खाली हाथ नहीं लौटेंगे। अगर सिलिंडर नहीं मिला तो घर में भोजन नहीं बन पाएगा। भोला यादव ने बताया कि अब हालत यह हो गई है कि शाम से ही आकर लाइन में लगना पड़ता है। रात यहीं गुजारते हैं, लेकिन सुबह सिलिंडर मिल जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं रहती। राम बहादुर पाल ने कहा कि गांव से चारपाई और बिस्तर लेकर आए हैं और पूरी रात यहीं रुके हैं। कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed