सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demanded extortion from contractor, fired in the air on protest

Amethi News: ठेकेदार से मांगी रंगदारी, विरोध पर की हवाई फायरिंग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion from contractor, fired in the air on protest
विज्ञापन
भेंटुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण करा रहे पिंडोरिया निवासी ठेकेदार प्रदीप सिंह से बुधवार को 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। मना करने पर हमलावर ने उन पर तमंचा तान दिया और फिर चार राउंड हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
Trending Videos


ठेकेदार प्रदीप सिंह के मुताबिक, वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भेटुआ की चारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार को कड़ेरगांव के पास चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गौरी मिश्र का पुरवा निवासी संदीप मिश्रा वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने निर्माण कार्य के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। रकम देने से मना करने पर संदीप उन्हें धमकाते हुए घर चला गया। कुछ देर बाद वह तमंचा लेकर वापस आया और चाय की दुकान के पास खड़े होकर हवाई फायर कर दिया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। उसने कुछ दूर जाकर दोबारा फायरिंग की और फिर भाग निकला। जानकारी के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद की चर्चा

मौके पर मिले ग्रामीणों ने बताया कि चारदीवारी निर्माण के दौरान एक पेड़ काट दिया गया था। संदीप उस पेड़ को अपना बता रहा है। उसी के एवज में वह प्रदीप से धनराशि मांग रहा था। रंगदारी की बात कितनी सही है, ये तो पुलिस की जांच में सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed