{"_id":"6a835c6ac8e5987da00f2d7d","slug":"devotees-bowed-their-heads-at-the-mothers-feet-amethi-news-c-96-1-ame1024-173576-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भक्तों ने मां के चरणों में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भक्तों ने मां के चरणों में टेका माथा
Tue, 18 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। शक्तिपीठ कालिकन धाम में सोमवार को मां कालिका के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और चरणों में माथा टेका। मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने नारियल, चुनरी और टिकरी का प्रसाद अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
धाम परिसर में लगे मेले में दिनभर चहल-पहल रही। पूजन सामग्री, प्रसाद, खिलौने और प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि मां कालिका के दर्शन-पूजन के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा है।
श्रद्धालुओं ने मां भगवती और भगवान भोलेनाथ की पूजा कर परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मेले में खरीदारी की।