{"_id":"6a835c062451e7be9707db65","slug":"shivalayas-echoed-with-chants-of-har-har-mahadev-amethi-news-c-96-1-ame1008-173569-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
Tue, 18 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
. ताला स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। विधिविधान से पूजा कर लोगों ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
ताला के मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम और महादेवन में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान शिव का पूजन किया। टीकरमाफी के नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में भी भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया।
पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम, राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया। घरों में भी शिवलिंग का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
तपेश्वरनाथ धाम में कांवड़ियों ने चढ़ाया जल
फुरसतगंज। पीढ़ी स्थित तपेश्वरनाथ धाम में सोमवार को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। कांवड़ियों ने शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर सुख-शांति की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रही।
दतहरेश्वर धाम में भक्तों ने किया पूजन
सिंहपुर। रामपुर पंवारा स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।