{"_id":"6a835cf7b4fea9452404cf39","slug":"offered-prasad-after-worshipping-the-serpent-deity-amethi-news-c-13-1-lko1043-1879595-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नागदेवता की पूजा कर चढ़ाया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नागदेवता की पूजा कर चढ़ाया प्रसाद
Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में नागपंचमी पर नाग देवता का पूजन करती महिलाएं। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने नागदेवता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में महिलाओं की चहल-पहल रही। महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और नागदेवता की प्रतिमा व चित्र पर दूध, जल, पुष्प, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित की। पूजा के बाद परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सुनीता, गीता, रमा, सुमन और अर्चना सहित अन्य महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने पेड़ के नीचे भी नागदेवता का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने बताया कि नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस दिन विधिविधान से पूजन कर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागदेवता भगवान शिव के प्रिय माने जाते हैं।