{"_id":"6a835d884d8c598f0e00a827","slug":"ramu-tiger-became-the-champion-at-the-wrestling-match-amethi-news-c-96-1-ame1027-173598-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दंगल में रामू टाइगर बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दंगल में रामू टाइगर बने चैंपियन
Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
भादर के नरहरपुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को नरहरपुर गांव स्थित वीर भगत सिंह क्रीड़ा स्थल पर 22वीं दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्रीय के साथ दूरदराज के पहलवानों व खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कुश्ती में केशवपुर निवासी रामू टाइगर उर्फ हंसराज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लहिया निवासी जाहिद उपविजेता रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में मनीष ने पहला और शिवम ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर धनंजय यादव ने विजेता और अव्वल रहे पहलवानों व खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
आयोजन में मौजूद ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश भी मिला।