{"_id":"6a8602c140aa712b4d079804","slug":"elderly-woman-dies-after-being-buried-under-collapsed-mud-house-during-rain-amethi-news-c-96-1-ame1012-173744-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, दबकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, दबकर वृद्धा की मौत
Thu, 20 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में गिरा मकान। -स्रोत : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में बुधवार सुबह बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव (67) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में चार बकरियां भी दब गईं, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो घायल हैं। परिवार में मातम पसरा है।
फूलकली कच्चे मकान में सो रही थीं। बारिश के दौरान दीवार में सीलन के कारण मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में फूलकली के साथ चार बकरियां और गृहस्थी का सामान भी दब गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद फूलकली को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो बकरियों की भी मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार, फूलकली के परिवार को आवास आवंटित हुआ है और उसका निर्माण भी हो चुका है। उनके बेटे अशोक समेत परिवार के अन्य सदस्य उसी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन
फूलकली पुराने कच्चे मकान में अकेली सो रही थीं। हादसे के बाद बेटा अशोक, बेटियां सीमा और पुष्पा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी राजस्व टीम को दे दी गई है।
एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। मकान गिरने से हुई मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद फूलकली के आश्रित को नियमानुसार आर्थिक सहायता और अन्य मदद दिलाई जाएगी।