{"_id":"6a2da92a574f7ace2d0c7d74","slug":"encroachment-not-removed-despite-adms-order-amethi-news-c-96-1-ame1002-168132-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज थाने में शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे थाना समाधान दिवस के दौरान इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह राजस्व कर्मियों के साथ शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान पहुंचे ऐंधी गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि साहब...सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर लोगों ने उखाड़ दिए हैं। मेड़बंदी में भी बाधा पहुंचाई जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से उनकी भूमि का सीमांकन कराया गया था और मौके पर पत्थर लगाए गए थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और सीमांकन का विरोध शुरू कर दिया। शिकायत सुनने के बाद इंस्पेक्टर ने राजस्व और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद मानमतीपुर निवासी पुट्टली ने भूमि की पैमाइश नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक पैमाइश नहीं कराई गई है। उन्होंने अधिकारियों से भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। बेनीपुर गांव निवासी संदीप कुमार पांडेय ने राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश के दौरान कुछ लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत की।
विज्ञापन
मुंशीगंज के लोनरा गांव निवासी हरिकेश ने कहा कि अपर जिलाधिकारी न्यायिक के आदेश के बाद भी उनकी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से वह अपनी भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। समाधान दिवस में भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों की अधिक शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।