सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer's body found hanging from a noose in the garden

Amethi News: बाग में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a noose in the garden
सीएचसी में मौजूद मृतक के गमगीन के परिजन। - फोटो : सीएचसी में मौजूद मृतक के गमगीन के परिजन।
विज्ञापन
अमेठी। परसावां गांव निवासी किसान राम शिरोमणि यादव (47) का शव बुधवार को गांव के बाहर स्थित बाग में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिता श्याम बिहारी यादव ने बताया कि राम शिरोमणि सुबह रोज की तरह पशुओं को चारा देने के बाद घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनका शव बाग में पेड़ से लटका है। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह बाग तक कैसे पहुंचे और घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह समझ से परे है।
Trending Videos

इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।राम शिरोमणि की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रो-रोकर हाल बेहाल है। बेटी मनीषा, बेटे अर्जुन और विकास सदमे में हैं। पिता श्याम बिहारी यादव भी गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed