सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heat wave grips the city, mercury rises 4.0 degrees in four days

Amethi News: सताने लगी गर्मी, चार दिन में 4.0 डिग्री चढ़ा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Heat wave grips the city, mercury rises 4.0 degrees in four days
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रैल का आधा महीना ही बीता है, लेकिन मंगलवार को जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। सुबह और रात में हल्की राहत रही, मगर दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवा ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में सड़कें और बाजार सूने नजर आए, जबकि शाम ढलते ही चहल-पहल लौट आई। चार दिन में तापमान 4.0 डिग्री बढ़ने से हालात तेजी से बदले हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos




तापमान बढ़ने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग जरूरी काम सुबह जल्दी या शाम के समय निपटा रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर कर्मचारी और राहगीर धूप से बचाव करते दिख रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर तक आवाजाही कम हो जाती है। गर्म हवा और तेज धूप मिलकर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सामान्य वर्षों में अप्रैल का तापमान 35.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश का असर भी अब खत्म हो चुका है।



लू की आशंका, बचाव जरूरी

सीएचसी गौरीगंज के अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी तेजी से हो रही है और लू लगने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। नींबू पानी, छाछ और दही शरीर को ठंडक देते हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना और बाहर निकलते समय सिर ढककर रखना लाभकारी होता है।


कटाई प्रभावित, बदला काम का समय
राजगढ़ के किसान रामलाल ने बताया कि तेज धूप के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हो रही है। सुबह जल्दी खेत पहुंचना पड़ता है और दोपहर में काम रोकना पड़ता है। गौरीपुर के शिवकुमार ने कहा कि गर्म हवा के चलते खेत में टिकना मुश्किल हो गया है। बस्तीदेरई के रामअवतार के अनुसार मजदूर भी दोपहर में काम करने से बचते हैं। नरौली के महेंद्र ने बताया कि सब्जी और दलहनी फसलों पर असर दिखने लगा है। समय पर सिंचाई न होने पर नुकसान की आशंका बनी हुई है।

दोपहर में सन्नाटा, शाम को हलचल
कपड़ा व्यापारी रसूल बक्स राईन ने बताया कि दोपहर में ग्राहक कम आते हैं, जबकि शाम को भीड़ बढ़ जाती है। बर्तन विक्रेता राजाराम ने कहा कि तेज धूप के कारण बाजार में सन्नाटा रहता है। किराना व्यापारी राजेंद्र जायसवाल के अनुसार जरूरी सामान की खरीदारी शाम के समय अधिक हो रही है। गिफ्ट विक्रेता रोशन कुमार ने बताया कि सहालग के बीच भी दोपहर में कारोबार प्रभावित हो रहा है और दुकानदारों को बिक्री के लिए शाम का इंतजार करना पड़ रहा है।
फैक्ट फाइल: तेजी से बढ़ता तापमान
10 अप्रैल: 34.6 डिग्री
11 अप्रैल: 35.1 डिग्री
12 अप्रैल: 38.0 डिग्री
13 अप्रैल: 38.2 डिग्री
पांच साल का अप्रैल औसत तापमान
2026: 38.2 डिग्री
2025: 34.9 डिग्री
2024: 37.4 डिग्री
2023: 38.0 डिग्री
2022: 37.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed