पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Humidity adds to the woes; coolers and fans prove ineffective.

Amethi News: उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें, कूलर-पंखे बेअसर

Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Humidity adds to the woes; coolers and fans prove ineffective.
अमेठी। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद जिले में उमस बढ़ गई है। रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन बेहाल है। तेज धूप और हवा में अधिक नमी के कारण कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन



सुबह नौ बजे के बाद धूप की तपिश बढ़ने लगी। लोग घरों से निकलते ही पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर में बाजारों में भीड़ कम हो गई। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पेड़ों व शेड के नीचे बैठकर राहत पाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन



ठंडे पेय, शिकंजी, गन्ने के रस और नारियल पानी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। गौरीगंज के सब्जी विक्रेता रामलाल गुप्ता ने बताया कि उमस से दुकान पर बैठना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक भी दोपहर में कम आ रहे हैं। सुनीता देवी ने बताया कि दिन-रात उमस से नींद नहीं आ रही है। रमईपुर निवासी किसान राजेश यादव ने बताया कि धान की रोपाई के दौरान काम रोकना पड़ रहा है। इससे रोपाई की रफ्तार प्रभावित हो रही है।



मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed