{"_id":"6a4b98bd7c8993adaf0d15d5","slug":"video-paca-sal-ma-50-shakayata-naha-mal-raha-nayaya-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच साल में 50 शिकायत, नहीं मिल रहा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में 50 शिकायत, नहीं मिल रहा न्याय
- चारों तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
- भूमि विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण से जुड़ी लोगों ने की शिकायत
अमेठी सिटी: मैडम.. पांच साल में 50 से अधिक बार शिकायत कर चुका हूं। जमीन की नपत नहीं हो रही है। खेती ही साधन है, जोताई बोआई नहीं होने से घर में खाने की दिक्कत हो गई है। जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा। गौरीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ओरीपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद ने एडीएम न्यायिक अमृता सिंह के सामने अपनी पीड़ा रखी। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार को चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, सार्वजनिक रास्तों और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। अमेठी में प्रभारी डीएम व सीडीओ पूजा साहू ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। गौरीगंज में आयोजित समाधान दिवस में गोठवा निवासी महावीर ने रास्ता बंद किए जाने की शिकायत करते हुए बताया कि उक्त भूमि का वाद एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके विपक्षियों ने रास्ता बंद कर लिया है। शिकाायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। गौरा गांव निवासी इबरान ने भूमिधरी भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। कहा कि सितंबर 2025 में बटवारा आदेश के क्रम में राजस्व कर्मियों ने नपत की थी। इसके बाद विपक्षियों ने कब्जा कर लिया। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आज अफसरों ने फिर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
159 शिकायतें, नौ का निस्तारण
अमेठी में 38 शिकायतों में एक, मुसाफिरखाना में 23 में एक, गौरीगंज में 70 में पांच और तिलोई में 28 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।