{"_id":"6a4b7f43743804f99e058373","slug":"video-video-amatha-ma-thatha-tajabhana-saha-ka-sharathathhajal-thana-acalpara-pahaca-samata-irana-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में दादा तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि देने अचलपुर पहुंचीं स्मृति इरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में दादा तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि देने अचलपुर पहुंचीं स्मृति इरानी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति इरानी सोमवार को जामों विकासखंड के अचलपुर गांव पहुंचीं। उन्होंने गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता दादा तेजभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और उनका कुशलक्षेम जाना।
स्मृति इरानी ने कहा कि दादा तेजभान सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज की सेवा को समर्पित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी, अनुशासन, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता का अद्भुत समन्वय था।
उन्होंने कहा कि दादा तेजभान सिंह का सार्वजनिक जीवन वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके निधन से केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि अमेठी ने भी एक समर्पित जननेता और मार्गदर्शक को खो दिया है।
उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कुछ देर तक परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर उन्होंने दादा तेजभान सिंह के सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक योगदान को भी याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, भवानीदत्त दीक्षित, महेश सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। दादा तेजभान सिंह का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था।
रविवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चार बार विधायक रहे दादा तेजभान सिंह लंबे समय तक अमेठी में भाजपा संगठन के प्रमुख स्तंभों में रहे। लोकतंत्र सेनानी के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर लगातार जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अचलपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।