{"_id":"69a49493015f5b54d8051fde","slug":"i-was-stunned-by-the-roar-of-missiles-and-the-screams-of-people-amethi-news-c-96-1-ame1002-160029-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मिसाइलों की गड़गड़ाहट और लोगों की चीत्कार सुन सहम गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मिसाइलों की गड़गड़ाहट और लोगों की चीत्कार सुन सहम गया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बम और मिसाइलों की गड़गड़ाहट और लोगों की चीत्कार सुन सहम जा रहा था। हर ओर चीख पुकार और खून से सने कपड़ों में लिपटे शवों की पहचान के लिए रोते-बिलखते परिजनों को देख आंखों से आंसू गिर रहे थे। शरीर कांप रहा था, पर खुद को बचाने के लिए एक कमरे में दुबका रहा। कुवैत में रह रहे अमेठी निवासी सुरेश सिंह रविवार को अपने परिवार को फोन कर यह पीड़ा बयां कीं तो हर कोई कांप उठा।
जामों निवासी सुरेश सिंह बताते हैं कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच शुक्रवार रात कई स्थानों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। मन में चल रहा था कि अब घर लाैट चले लेकिन भीषण विस्फोट की आवाज सुन हिम्मत नहीं हुई। कुछ समय बाद ही हवाई अड्डे के पास भी बम गिरने की सूचना मिली। धमाकों के बाद सायरन बजने लगे और लोग घरों में ही रहे।
सुरेश सिंह के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहीं और कई क्षेत्रों में आवाजाही सीमित रही। प्रशासन ने नागरिकों से आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। रात में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई देती रही, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी। आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई। भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है।
संदेश में सतर्क रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई है। उन्होंने परिजनों से संपर्क कर सुरक्षित होने की जानकारी दी। परिवार के सदस्य पूरी रात संपर्क साधते रहे। सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद परिजनों ने राहत महसूस की, हालांकि स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर गतिविधियां सीमित हैं।
नवंबर में गए हैं कुवैत
सुरेश की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि उनके पति नवंबर में कुवैत गए थे। सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले की जानकारी मिलने के बाद चिंता बढ़ी। फोन पर पति से बात हुई। घर पर उनके ससुर रामशंकर सिंह, बेटा अक्षत सिंह और बेटी आयुषी सिंह हैं। रविवार को भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत हुई।
जिले में अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज
ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद अमेठी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित है। शिया बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले की स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Trending Videos