सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increased enthusiasm by respecting women

Amethi News: महिलाओं का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Increased enthusiasm by respecting women
 त्रिसुंडी सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में महिलाओं को सम्मानित करती अति​थि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में रविवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इसमें महिलाओं के योगदान, अधिकार और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक गतिविधि और जनजागरूकता में सक्रिय एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व समाजसेवियों को सम्मान मिला।
Trending Videos



त्रिसुंडी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस ग्रुप केंद्र और कावा केंद्र के कार्यक्रम में शहीद परिवारों और कार्यरत महिलाओं का सम्मान हुआ। क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष सीता देवी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यंजन मेला और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई। जिला अस्पताल में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के कार्यक्रम में डॉ. शुभम पांडेय ने महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता, सुरक्षा और अधिकारों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भेंटुआ की ग्राम पंचायत सरुवावां में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम नितेशराज ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। त्रिलोकपुर में ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत जल महोत्सव हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और हर घर नल योजना से जीवन में आए बदलाव साझा किए।


भादर के नरहरपुर गांव में बुजुर्गों का सम्मान समारोह भी हुआ। गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में वामा सारथी एसोसिएशन के कार्यक्रम में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को सम्मान मिला। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले की कई एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सराहनीय कार्य के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। इससे उनका उत्साह बढ़ा।




नारी शक्ति व शिक्षा समाज को देती है दिशा
कमरौली। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के कार्यक्रम में महिलाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर चर्चा हुई। उदयनाथ मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति और शिक्षा समाज को दिशा देती है। डॉ. निवेदिता सिंह ने बालिकाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान अरविंद श्रीवास्तव, प्रियंका, मधुरिमा और अंतिमा आदि मौजूद रहे।


महिलाओं के सम्मान से मजबूत होता है समाज
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरबगांव में महिला सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और जागरूकता पर चर्चा हुई। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। अर्चना मौर्य ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। माया देवी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलने से समाज मजबूत होता है। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed