सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jagdishpur bus stand to be made hi-tech with an investment of Rs 25 crore.

Amethi News: 25 करोड़ से हाईटेक बनेगा जगदीशपुर का बस अड्डा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jagdishpur bus stand to be made hi-tech with an investment of Rs 25 crore.
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित जगदीशपुर कस्बे का बस अड्डा अब हाईटेक बनेगा। जर्जर हालत में संचालित बस अड्डे की तस्वीर बदलने के लिए शासन ने 25 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दी है। इससे होने वाले पुनर्निर्माण के बाद यात्रियों को बस स्टेशन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व प्रतीक्षालय के साथ अन्य हाईटेक सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। बजट धनराशि की स्वीकृति के बाद परियोजना का कार्य डीबीएफओटी (डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण) मॉडल पर पूरा होगा। इसके तहत निजी भागीदारी से निर्माण और संचालन होगा, जिससे सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।
Trending Videos



पीपीपी में चयनित कंपनी तय अवधि तक बस स्टेशन के संचालन का कार्य भी संभालेगी, जिससे रखरखाव और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना संभव हो सकेगा। वर्तमान में मूलभूत सुविधाएं न मिलने बस स्टेशन पहुंचाने वाले यात्रियों को तमाम परेशानियां उठाना पड़ती हैं। संसाधनों के अभाव में अधिकांश बसें बाईपास मार्ग से हो कर गुजर जाती हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ती है। परिसर में पर्याप्त प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाएं न होने से दूसरे डिपो की बसें भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों को खुले स्थान या छोटे टिनशेड के नीचे इंतजार करना पड़ता है। गर्मी, सर्दी और वर्षा के दौरान दिक्कत और बढ़ जाती है। परिवहन निगम ने बस स्टेशन विकास कार्यक्रम में सुल्तानपुर डिपो के अंतर्गत आने वाले इस बस अड्डे को शामिल किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कार्ययोजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब कार्य परियोजना से जुड़ा कार्य जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा। इसके तहत बस स्टेशन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग मॉल की स्थापना, आधुनिक प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित बस प्लेटफॉर्म, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, के साथ ही एटीएम और अन्य आवश्यक सेवाएं से जुड़ी डॉरमेट्री में 20 से 25 बेड की व्यवस्था होगी।

जल्द शुरू होगा कार्य
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुल्तानपुर सुरेश चंद यादव ने बताया कि परियोजना को शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की संभावना है। बस अड्डे के विकसित होने पर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed