{"_id":"69d94a1565cc119b2a0bc94a","slug":"enroll-children-in-school-amethi-news-c-96-1-ame1008-163098-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों का स्कूल में कराएं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों का स्कूल में कराएं नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ कस्बे में निकली स्कूल चलो अभियान रैली में शामिल छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बच्चों का विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैलियां निकाली गईं। गौरीगंज में एसडीएम प्रीति तिवारी और बीएसए संजय तिवारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैलियों के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए सत्र में नामांकित बच्चों को लेखन सामग्री, बस्ता और उपहार वितरित किए गए। साथ ही सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षक प्रशांत विक्रम सिंह, पूर्णिमा, रामाशंकर यादव, वर्षा, राजेश गुप्ता और मोहम्मद वसीम समेत अन्य को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।
इस अवसर पर एडीओ एसएसटी कौशलेंद्र सिंह चंदेल, एआरपी प्रमोद तिवारी, श्रीराम सोनी, जयराम कनौजिया, अनुराग शुक्ल और नागेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जिले के अमेठी, संग्रामपुर, भादर, सिंहपुर, जामों, भेंटुआ, फुरसतगंज, इन्हौना, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर और बाजारशुकुल क्षेत्रों में भी इसी तरह रैलियां निकाली गईं।
Trending Videos