{"_id":"69d94879eaeffb91b50e0634","slug":"bike-hit-by-vehicle-youth-dies-amethi-news-c-96-1-lu11010-163057-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। इन्हौंना के जमुनीपुर मजरे नौखेड़ा गांव निवासी रामशंकर (44) की बाइक बृहस्पतिवार देर रात बाराबंकी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चौबीसी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विश्राम ने बताया कि उनका बेटा रामशंकर ट्रेडर्स की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से बाइक से बाराबंकी के चौबीसी कस्बा गया था। देर शाम घर लौटते समय उसकी बाइक चौबीसी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घायल रामशंकर को सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो गांव में मातम छा गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामशंकर की मौत के बाद मां रामदेई बार-बार बेटे को पुकारती रहीं और हर किसी से उसका हाल पूछती रहीं। उनकी व्याकुलता देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। पत्नी अर्चना रोती रहीं। पिता के निधन की खबर मिलते ही बेटियां सविता, सरिता, गायत्री और आरती बिलख उठीं। विश्राम लोगों से लिपटकर कहते रहे कि अब बुढ़ापे में सहारा कौन बनेगा।
Trending Videos