सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land measurement pending for three years

Amethi News: तीन साल से लंबित जमीन की पैमाइश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Land measurement pending for three years
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि, पारिवारिक और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। गौरीगंज में एसपी सरवणन टी. और एसडीएम प्रीति तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 12 प्रकरण सामने आए, जिनमें छह का निस्तारण कराया गया। शेष मामलों की जांच के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर आख्या तलब की गई।
Trending Videos



सुबह 11:35 बजे पहुंचे अन्नीबैजल निवासी अकबाल ने एसपी को बताया कि उनकी जमीन पर खड़े नीम, बबूल व सहजन के पेड़ जबरन काटे जा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बास्थान निवासी होरीलाल ने विपक्षी पर सुरक्षित भूमि पर टिनशेड रखकर लकड़ी व भूसा रखकर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। पूर्व पैमाइश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कटरालालगंज के वाजिद अली व नवाब अली ने सहखातेदारों पर हिस्से की जमीन पर निर्माण के प्रयास का आरोप लगाया। राजापुर कौहार के विजय पाल, बृजेश, शीतला प्रसाद और नरेंद्र ने चिलबिल, नीम व जामुन के पेड़ों की कटान की शिकायत की। पूरे मान सिंह वार्ड के अजमेर अली ने न्यायालय से मुकदमा जीतने के बाद भी जमीन की सफाई में बाधा और धमकी मिलने की बात रखी।


बाजारशुकुल में थाना समाधान दिवस में किशनी निवासी रिहाना बानो ने विपक्षी पर खातेदारी की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मुसाफिरखाना में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी तीन वर्ष से पैमाइश लंबित रहने की बात कही।




संग्रामपुर में एसडीएम आशीष सिंह और सीओ मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में थाना दिवस आयोजित हुआ। गूंजीपुर के पांडे का पुरवा निवासी श्यामा देवी ने आरोप लगाया कि ससुर ने बाग बेचकर दो बेटों को हिस्सा दे दिया, जबकि उनके पति को वंचित रखा। उन्होंने पति का वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की।
फुरसतगंज में पूरे गोसाईं भदैया महमूदपुर निवासी कृष्ण कुमार गिरी ने एसडीएम अमित सिंह के समक्ष शिकायत रखी कि कुछ लोग 15 वर्षों से जमीन हथियाने की नीयत से परेशान कर रहे हैं। सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट में मुकदमे लंबित रहने के बावजूद उत्पीड़न किए जाने की बात कही। उन्होंने निष्पक्ष जांच और स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed