{"_id":"6a3d7e52f4eb9df61f07764a","slug":"last-rites-performed-after-land-measurement-amethi-news-c-96-1-ame1016-169114-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैमाइश के बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैमाइश के बाद हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कमरौली के मल्लन का पुरवा बरसंडा गांव में गमगीन मृतक ओम प्रकाश चौहान के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। कमरौली के मल्लन का पुरवा बरसंडा गांव में दिव्यांग ओम प्रकाश चौहान की हत्या के बाद परिजनों ने विवादित भूमि की पैमाइश और कब्जा दिलाने की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पैमाइश की। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन दोपहर करीब दो बजे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
अंतिम संस्कार सुनिश्चित कराने के लिए सुबह करीब आठ बजे से प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता शुरू हुई। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश भी की। अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात रहा। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसओ मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी सहजराम, परसनाथ, विष्णु, बालकराम और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। नामजद आरोपी लल्लन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
बुधवार को प्रीतिभोज के दौरान बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में लाठी-डंडों से हुए हमले में दिव्यांग ओम प्रकाश चौहान की मौत हो गई थी। घटना में उनकी पत्नी, भाई, भाभी और भतीजा घायल हुए थे। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।