{"_id":"6a3d7eb7fb7574d4830fe1a9","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-while-installing-a-fan-at-home-amethi-news-c-96-1-ame1002-169104-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज के पूरे रामदयाल सरवन गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज। पूरे रामदयाल सरवन गांव में बुधवार रात घर में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से अंकित (21) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिता रामबहादुर ने बताया कि अंकित घर में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसओ नंद हौसिला ने बताया कि प्रथमदृष्टया करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अंकित की मौत के बाद पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। पति को पुकारतीं उसकी चीखें सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई अमित, बहन रोनी और पिता रामबहादुर भी गहरे सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
सेवानिवृत्त अवर अभियंता (विद्युत) करुणाशंकर ने बताया कि घर में पंखा, कूलर, मोटर या अन्य बिजली के उपकरण लगाते अथवा उनकी मरम्मत करते समय सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दें। कटे-फटे तार, ढीले कनेक्शन और बिना अर्थिंग वाले उपकरणों का इस्तेमाल न करें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं। किसी उपकरण में करंट उतरने की आशंका होने पर पहले बिजली आपूर्ति बंद करें और प्रशिक्षित बिजली मिस्त्री से उसकी जांच कराएं।
करंट लगने से मौत की प्रमुख घटनाएं
12 मई 2026: गौरीगंज के झलही बहोरिकपुर गांव में मासूम की पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत।
29 अगस्त 2025: गौरीगंज के टिकरिया गांव में युवक की पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मौत।
20 जुलाई 2025: मुंशीगंज के नेवादा किशुनगढ़ गांव में महिला की लटके बिजली के तार की चपेट में आने से मौत।
28 जून 2024: जायस क्षेत्र में युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।
26 सितंबर 2023: पीपरपुर के नरवहनपुर गांव में युवक की टिनशेड पर कपड़े फैलाते समय करंट लगने से मौत।