{"_id":"6a3d803877753ee6bf047369","slug":"welcomed-the-children-with-a-tilak-amethi-news-c-96-1-ame1008-169118-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिलक से किया बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिलक से किया बच्चों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को टीका लगाकर स्वागत करती शिक्षक। स्रोत: विद्यालय प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। भीषण गर्मी और उमस ने पहले ही दिन उपस्थिति पर असर डाल दिया। जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1,27,930 विद्यार्थियों में से केवल 71,649 बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
कई विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर और उपहार देकर स्वागत किया गया, जबकि कुछ स्कूलों में रसोइया के अनुपस्थित रहने से मध्याह्न भोजन तक नहीं बन सका।
जिला मुख्यालय गौरीगंज प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में दो शिक्षिकाएं मौजूद थीं, लेकिन पढ़ने के लिए केवल दो छात्र पहुंचे। विद्यालय परिसर में सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। मिसरौली स्थित मॉडल विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 10 बच्चे आए थे, लेकिन तेज धूप के कारण अभिभावक उन्हें वापस घर ले गए। यहां भी मध्याह्न भोजन नहीं बन सका।
विज्ञापन
ताला प्राथमिक विद्यालय में भी कमोबेश यही स्थिति रही। इसके विपरीत पीएमश्री विद्यालय सावंगी भादर, देवीपाटन विद्यालय अमेठी और दरखा उच्च प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र का उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंटकर और पुस्तकें, कलम व चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। दरखा विद्यालय में मध्याह्न भोजन में खीर और हलवा परोसा गया। बच्चों ने अवकाश के दौरान के अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों ने नए सत्र की पढ़ाई, अनुशासन एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां सफाई, उपस्थिति या शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही मिलेगी, वहां संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।