{"_id":"6a3d7f9b2059a0ec47055d20","slug":"procession-to-be-monitored-by-drones-on-muharram-amethi-news-c-96-1-ame1002-169109-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुहर्रम पर ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुहर्रम पर ड्रोन से होगी जुलूस की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले में 1083 ताजिये स्थापित हैं, जबकि 420 स्थानों से जुलूस निकलेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
मुख्य जुलूस 26 और 27 जून को निकलेंगे। प्रत्येक जुलूस के साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी टीम तैनात रहेगी। प्रमुख जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। संवेदनशील क्षेत्रों में मकानों की छतों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था में एक कंपनी पीएसी, सिविल डिफेंस, एनसीसी कैडेट और पुलिस वालंटियर भी लगाए गए हैं।
सभी प्रमुख मार्गों पर मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर आयोजकों तथा संभ्रांत लोगों से सहयोग मांगा गया है। जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकलेंगे। एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने, आयोजकों के संपर्क में रहने और हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बाजारशुकुल में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इसके बाद कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।