{"_id":"69e137034a0d383200056c8c","slug":"lawyers-protest-amethi-news-c-96-1-ame1019-163500-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को सभी अदालतों में नियमित सुनवाई हुई। कई मुकदमों में गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जबकि कुछ मामलों में गवाहों को नोटिस जारी किया गया। न्यायिक कार्य के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ विरोध जताया।
अधिवक्ता लंबे समय से एसडीएम पर कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह विरोध 30 दिसंबर से लगातार जारी है। इसके बावजूद मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान एसडीएम की अदालत में जौदिलमऊ निवासी राकेश कुमार बनाम रामकुमार के बेदखली प्रकरण में बहस हुई। अन्य अदालतों में भी कई मामलों की सुनवाई हुई।
एसडीएम की अदालत में 45, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 76, तहसीलदार की अदालत में 42, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 31 तथा नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में 73 मामलों की सुनवाई दर्ज की गई। न्यायिक कार्य के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रमोद श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सुग्रीव मिश्रा, रमाकांत शर्मा, इमरान खान और संजय कुमार शुक्ला सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X