{"_id":"6952df65db4e358aaf04ab01","slug":"life-remains-happy-by-worshipping-mother-goddess-amethi-news-c-96-1-ame1022-155435-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मां भगवती की उपासना से सुखी रहता है जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मां भगवती की उपासना से सुखी रहता है जीवन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मां भगवती की आराधना से मानव जीवन सुखमय रहता है। देवी भक्ति से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। ये बातें पीठीपुर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के आखिरी दिन सोमवार को प्रवाचक आचार्य नंद किशोर पांडेय ने कहीं।
प्रवाचक ने कहा कि देवी भागवत पुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने वाला आध्यात्मिक दीपस्तंभ है। जो श्रद्धालु श्रद्धा, विश्वास और नियम के साथ मां की उपासना करता है, उसके जीवन से भय, रोग, शोक और दरिद्रता का नाश होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
प्रवाचक ने बताया कि भगवती जगदंबा करुणा और ममता की साक्षात स्वरूप हैं। मां की कृपा से ही मनुष्य के भीतर विवेक, संयम, सदाचार और सेवाभाव का विकास होता है। देवी भक्ति मनुष्य को आत्मिक शांति प्रदान कर उसे मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करती है। कथा के अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवेक मिश्र, सुनील तिवारी, मोहित तिवारी, शुभम शुक्ल, बबलू मिश्र, निखिल मिश्र, अजय तिवारी, दीपक शुक्ल, आशीष तिवारी, आदित्य मिश्र, रोहित तिवारी, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos