सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mercury reaches 31 degrees, wheat crop in danger

Amethi News: पारा 31 डिग्री, गेहूं की फसल पर मंडराया संकट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 31 degrees, wheat crop in danger
मौसम बदलाव के बाद पीली पड़ी गेंहू की फसल। - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। इसकी वजह से गेहूं की पैदावार पर असर पड़ सकता है। खेतों की नमी तेजी से घट रही है, जिससे किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे लागत बढ़ रही है और खेत में फसल गिरने का खतरा भी बना है।
Trending Videos

जिले में 3.33 लाख किसानों ने लगभग पांच लाख बीघे में गेहूं की बोआई की है। प्रति बीघा औसत उपज आठ से 10 क्विंटल होती है। इस बार शुष्क मौसम के कारण स्थिति बदली हुई है। पहले दो सिंचाई पर्याप्त रहती थीं, लेकिन अबकी चार बार पानी देना पड़ रहा है। डीजल और बिजली खर्च बढ़ने से किसानों की चिंता गहरा गई है। पछेती गेहूं में पौधों का विकास कमजोर दिख रहा है और बालियां सामान्य आकार नहीं ले पा रहीं। सिंचाई करने पर तेज हवा चलने की स्थिति में फसल गिर सकती है, जिससे दाना भराव प्रभावित होगा। गौरीगंज के किसान रामऔतार सिंह ने बताया कि ऊपरी सतह सूखने से अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। तेज धूप बालियों पर विपरीत असर डाल सकती है। किसान सर्वादीन ने कहा कि सिंचाई में देरी से उत्पादन घटेगा, जबकि अधिक पानी देने से फसल गिरने की आशंका रहती है। गेहूं इस समय दाना भराव चरण में है। हल्की ठंड इस अवस्था में अनुकूल रहती है, लेकिन तापमान बढ़ने से दाना हल्का रह सकता है और उपज घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम करें सिंचाई
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने खेतों का नियमित निरीक्षण करने और आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। बताया कि सुबह या शाम पानी देना लाभकारी रहेगा।
स्वास्थ्य पर भी असर, अस्पतालों में भीड़ दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं और उपचार के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और अस्वस्थ होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेने की अपील की है।
अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 1.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटे शुष्क मौसम और तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed