{"_id":"699dfc81775890e35704e8a1","slug":"nandi-marg-will-be-widened-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-159672-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द चौड़ा कराया जाएगा नांदी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द चौड़ा कराया जाएगा नांदी मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/बाजारशुकुल। सिंदुरवा से जैनबगंज तक नांदी मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। परियोजना पर 18.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह मार्ग उतेलवा के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से जुड़कर सिंदुरवा, जगदीशपुर और बाजारशुकुल सड़क के पोल्ट्री चौराहे से आगे बढ़ेगा। रास्ता पूरे शमशी, ब्योरेमऊ और पीरजादा सरैया होते हुए जैनबगंज तक पहुंचेगा। वहां से नांदी क्षेत्र तक संपर्क सुलभ होगा। गोमती नदी पर बने पुल के पार अयोध्या जिले की सीमा तक सीधा मार्ग उपलब्ध रहेगा। सड़क चौड़ी होने से भारी वाहनों का आवागमन आसान होगा।
मंगलवार को जैनबगंज बाजार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश पासी ने ऊंचगांव महोना से जैनबगंज, किशनी होते हुए दूधाधारी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। परियोजना के तहत पांच किमी से 14.400 किमी तक कुल 9.400 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि ऊंचगांव, खालिस बाहरपुर, महोना, काजीपुर, मरदानपुर, जैनबगंज, किशनी और दूधाधारी समेत आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र (निर्माण खंड), सहायक अभियंता विनोद कुमार गौतम, अवर अभियंता रविंद्र प्रताप, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, संजय मौर्य, सोनू किशनी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos