{"_id":"69a492491e204e0536001d61","slug":"no-contact-with-six-bhanauli-students-stranded-in-iran-amethi-news-c-96-1-lu11010-160086-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ईरान में फंसे भनौली के छह छात्रों से संपर्क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ईरान में फंसे भनौली के छह छात्रों से संपर्क नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भनौली गांव के छह से अधिक छात्र उच्च शिक्षा के लिए ईरान के तेहरान के कुम शहर गए हैं। वहां जारी तनावपूर्ण हालात के बीच परिजनों का छात्रों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। फोन कॉल और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। परिजन बच्चों की सलामती को लेकर चिंतित हैं।
इमाम अली के पिता इसरार हुसैन ने बताया कि उनका बेटा 26 जनवरी को घर से ईरान के तेहरान के कुम शहर गया था। आज सुबह उससे बात हुई थी। बेटे ने बताया कि वह सुरक्षित है। आमिर के पिता अमजाद हुसैन ने बताया कि उनका बेटा दिसंबर में पढ़ने गया था। आखिरी बार शुक्रवार को बात हुई थी। इसके बाद से बेटे से संपर्क नहीं हो सका। वारिश अली ने बताया कि उनकी बेटी तकहीर फातिमा वहां पीएचडी कर रही है। अक्तूबर में बेटी गई थी। आखिकार सुबह बात हुई है। बेटी सुरक्षित है।
बताया कि अब्बास अपनी पत्नी शाबिका के साथ ईरान के तेहरान के कुम शहर में शोध कर रहे हैं। गांव के ही जव्वाद हुसैन, आमिर, इमाम अली, तकहीर फातिमा और सदफ फातिमा भी कुम के कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। हाल ही में वहां बढ़े संघर्ष और हमलों की खबरों के बाद से सभी परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। शनिवार को अंतिम बार कुछ छात्रों से बातचीत हुई थी, उसके बाद से किसी का फोन नहीं आया।परिजन लगातार मोबाइल फोन, इंटरनेट कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की संभावना जताई जा रही है। इसरत हुसैन ने बताया कि परिवार के लोग दिनभर समाचार चैनलों और ऑनलाइन माध्यमों से हालात की जानकारी जुटा रहे हैं। हर नई खबर के साथ चिंता और बढ़ जाती है। गांव में छात्रों के परिजनों के घर रिश्तेदारों और परिचितों की आवाजाही लगी हुई है। सभी लोग छात्रों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। पिछली बातचीत में उसने हमले की सूचना दी थी और स्थिति सामान्य न होने की बात कही थी। उसके बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। भनौली गांव के कई परिवारों के सदस्य ईरान में अध्ययनरत हैं, जिससे पूरे गांव में चिंता का माहौल है। परिजन लगातार टीवी व सोशल मीडिया के जरिए खबर देखते हुए परिजनों के सलामती की दुआ कर रहे है।
मामला संज्ञान में नहीं, परिजनाें से की जाएगी वार्ता
एसपी सरवणन टी ने बताया कि सीओ को छात्राें की जानकारी के लिए गांव भेजा गया है। जो भी आवश्यक मदद होगी की जाएगी।
Trending Videos