{"_id":"6a6a4f4f4300fc79620e7fdb","slug":"no-trace-found-of-woman-who-jumped-into-canal-even-on-the-third-day-amethi-news-c-96-1-ame1002-172077-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहर में कूदी महिला का तीसरे दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहर में कूदी महिला का तीसरे दिन भी नहीं चला पता
Thu, 30 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज के भावापुर मजरे अहुरी गांव निवासी गुड़िया के नहर में छलांग लगाने उसकी तलाश करती एसडीआरए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मोहनगंज क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-28 नहर में छलांग लगाने वाली गुड़िया (38) का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। तलाशी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सिंचाई विभाग के सहयोग से नहर का जलप्रवाह कम कराया गया, लेकिन एसडीआरएफ और पुलिस की टीम को सफलता नहीं मिली।
भावापुर मजरे अहुरी गांव निवासी गुड़िया सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद पूरे भवन पुल से नहर में कूद गई थीं। घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोर और अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी है। बुधवार को टीम ने नहर के बहाव वाले हिस्से और आसपास के कई किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस के अनुरोध पर सिंचाई विभाग ने नहर का जलप्रवाह कम कराया, ताकि खोज कार्य में आसानी हो सके। इसके बावजूद देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल सका। महिला के परिजन पूरे दिन नहर किनारे मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तलाश जारी है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोर सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सिंचाई विभाग का सहयोग लिया जाएगा। महिला का पता लगाने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।