{"_id":"699df725b563e017e207e857","slug":"nsui-district-president-detained-in-delhi-by-crime-branch-amethi-news-c-96-1-lu11010-159677-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: क्राइम ब्रांच ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को दिल्ली में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: क्राइम ब्रांच ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को दिल्ली में रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए निकले एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी को नई दिल्ली में रोका गया है। क्राइम ब्रांच की टीम तीन दिनों से लगातार उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। अभी उन्हें दिल्ली में ही रुकने के लिए कहा गया है। एआई समिट में प्रदर्शन करने वालों में शामिल एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह के बारे में उनसे जानकारी जुटाई जा रही है, जिन्हें दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम खोज नहीं पाई है।
शाहगंज के पूरब गांव निवासी सुमित कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह महाकालेश्वर जाने के पहले दिल्ली गए थे। वहीं से अपने दोस्त के साथ उन्हें उज्जैन निकलना था। 20 फरवरी को भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन हो गया। 20 फरवरी को ही सौरभ ने सुमित को एक मैसेज किया था। इसी के चलते 22 फरवरी को दिल्ली क्राइम ब्रांच सुमित और उनके दोस्त को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई।
उस वक्त सुमित अपने दोस्त के कमरे पर रुका हुआ था। सुमित के मुताबिक उन्हें तीन दिनों से क्राइम ब्रांच के ऑफिस बुलाकर पूछताछ की जा रही है। सुबह 10:00 बजे बुलाया जाता है और शाम को 5:00 बजे छोड़ दिया जाता है। उन्हें सौरभ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने अभी उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि सुमित और सौरभ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है। विरोध प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है। दोनों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos