सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passenger slips and falls while boarding Mahamana Express, dies

Amethi News: महामना एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसलकर गिरा यात्री, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Passenger slips and falls while boarding Mahamana Express, dies
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर स्थित निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात वाराणसी से दिल्ली जा रही महामना एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से आजमगढ़ के प्रतापपुर गांव निवासी तूफानी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरपीएफ ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात करीब 9:50 बजे महामना एक्सप्रेस निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन रुकने पर तूफानी कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। जल्दबाजी में उन्होंने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसल गया और वह ट्रेन व ट्रैक के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आरपीएफ और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन को तुरंत रुकवाया गया और घायल यात्री को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण करीब 10 मिनट तक अफरातफरी रही।। ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। रेलवे कर्मी उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक का शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीणा ने बताया कि महामना एक्सप्रेस निर्धारित समय से 18 मिनट विलंब से रात 10:10 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed