सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   TET was opposed by running a hashtag on X.

Amethi News: एक्स पर हैशटैग चलाकर टीईटी का किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
TET was opposed by running a hashtag on X.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्राथमिक शिक्षकों के टीईटी अनिवार्य किए जाने पर शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पहले दिन प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एक्स पर हैशटैग अभियान चलाकर विरोध जताया।
Trending Videos



टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता वाले निर्णय को लेकर शिक्षकों में विरोध का सुर उठने लगा है। रविवार को जिले के करीब पांच हजार शिक्षकों ने सोशल मीडिया एक्स पर हैशटैग अभियान में शामिल होकर सरकार को संदेश दिया। संग्रामपुर ब्लॉक इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह ने पोस्ट में बताया है कि बरसों से जो सींच रहे शिक्षा की फुलवारी को, आज टीईटी के नाम पर क्यों तौल रहे उनकी समझदारी को। संसद की चौखट से अब एक नया कानून निकलना चाहिए, बुढ़ापे में शिक्षक का सम्मान, न हाथ से फिसलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव पांडेय संग अन्य शिक्षकों ने सोशल मीडिया एक्स पर हैशटैग अभियान चलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध किया गया।
बताया कि जब से शिक्षकों की सेवा पर संकट की आहट मिली है, तब से ही प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराने की रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। यह तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध पूरे कार्य समय के दौरान जारी रहेगा। 26 फरवरी को दोपहर एक से चार बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा।


धरने के बाद वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री अरुण सिंह, कमलेश गुप्ता, विनोद मिश्र, प्रमोद तिवारी, राकेश तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ल, जितेंद्र कुमार तिवारी, यशपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed