सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2138 patients were treated at the fair.

Amethi News: मेले में 2138 मरीजों का इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
2138 patients were treated at the fair.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 2138 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 22 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
Trending Videos



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:05 बजे मेले में दंत चिकित्सक डॉ. सीमा, आयुष के डॉ. राजीव कुमार, कंतलाल गौढ़, लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम प्रियंका व मृदुला, सीएचओ नीतू पाल आदि मौजूद रहीं। इस समय तक मेले में कुल पहुंचे नौ मरीजों में से छह मरीजों की जांच हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर इलाज कराने पहुंचीं हरिकंदपुर निवासी कुसुम ने चिकित्सक को बताया कि साहब...करीब दो माह से दोनों घुटनों में दर्द, कमर दर्द हो रहा है। निजी चिकित्सक के साथ ही सरकारी अस्पताल में भी इलाज कराया, मगर आराम नहीं मिल रहा है। जब तक दवा का असर रहता है, कुछ आराम रहता है। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह शुगर से पीड़ित हैं। यहां पर जांच करने संग चिकित्सक ने दवा देते हुए खानपान में परहेज करने की सलाह दी है।

लीलाटीकरा निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने दवा देने के साथ सुबह-शाम पड़ रही ठंड से बचने की सलाह दी है। शुकुलडीह निवासी आनंद ने बताया कि जुकाम-बुखार के साथ खांसी आ रही है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वहीं जिले के अन्य पीएचसी में आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने शाहगढ़ क नंदमहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed